घर में घुसकर लूटपाट, महिला के पेट में घोंपा चाकू
बीकानेर। गंगाशहर थानान्तर्गत मोहता सराय क्षेत्र में बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट मचाई और चाकूबाजी भी की। वारदात मोहता सराय निवासी पवन रामावत के घर हुई है। पवन ने पुलिस को बताया कि रात साढ़े ग्यारह बजे किसी ने दरवाजा खटखटाया और आवाज दी, पवन दरवाजा खोलो। दरवाजा खोलते ही चार जने घर में घुस गए। लुटेरों ने पवन के कान की बाली तोड़कर लूट ली।

उसकी पत्नी सुमन के पेट में चाकू घोंप दिया। सुमन के झुमके तोड़ लिए। आरोप है कि घर में पड़े प्लॉट के कागजात सहित मोबाइल व सोने के आइटम भी लूट ले गए। परिवादी ने गंगाशहर निवासी बाबूलाल उर्फ फौजी व उसके साथियों विक्रम, गोविंद व आदेश के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने धारा 458, 307, 392, 323, 341 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि पवन ने बाबूलाल उर्फ फौजी से प्लॉट खरीदा था। बाबूलाल वापिस प्लॉट के कागज़़ मांगने लगा। वारदात के पीछे यही कारण रहा। परिवादी के अनुसार बाबूलाल ने सुबह धमकी दी थी कि प्लॉट के कागज़़ नहीं दिए तो तुझे देख लेंगे। घायल सुमन को अस्पताल में भर्ती किया गया। थानाधिकारी परमेश्वर सुथार ने बताया कि चारों आरोपियों को राउंड अप किया जा चुका है। इनमें से दो आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। थानाधिकारी के अनुसार दोनों हत्या जैसे मामलों में आरोपी हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन