बीकानेर में अब स्टार प्रचारकों की होगी भरमार
पूर्व विधायक सहित चार नेता भाजपा से निष्कासित
बीकानेर। दीपावली के बाद प्रदेशभर में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवम्बर को बीकानेर संभाग के पीलीबंगा आएंगे, जहां एक जनसभा को संबोधित करने के बाद वापस दिल्ली लौट जाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनाव प्रचार थमने से ठीक एक दिन पहले 22 नवम्बर को बीकानेर की तीन सीटों पर प्रभाव डालने की कोशिश करेंगे। नड्डा श्रीडूंगरगढ़ में सभा के बाद रात्रि विश्राम बीकानेर शहर में करेंगे। बताया जा रहा है कि बीकानेर असम के मुख्यमंत्री हेमन्त बिस्वा, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, योगी आदित्यनाथ सहित कई दिग्गज नेता बीकानेर आ सकते हैं। खास बात यह है कि बीकानेर की सात सीटों पर मुकाबला रोचक बना हुआ है। इन सातों सीटों के लिए दिग्गज नेताओं का आना भी बेहद आवश्यक हो गया है।

भाजपा की ही बात करें तो भाजपा से बागी होकर चुनाव लडऩे मैदान में उतरे अधिकांश नेताओं को मना लिया गया। भाजपा नेता प्रहलाद जोशी ने विगत दिनों साफ कह दिया था कि जो बागी हैं अब उन्हें वापस पार्टी में नहीं लिया जाएगा। बीकानेर में विधानसभा चुनाव-2023 में पार्टी से बगावत करने वालों पर भाजपा ने कार्यवाही शुरू कर दी है। पार्टी ने पूर्व विधायक किशनाराम नाई सहित चार नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। बीकानेर देहात भाजपा अध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने बताया कि पार्टी की रीति-नीति के खिलाफ काम करने पर श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक किशनाराम नाई, उनके पोते नितिन नाई, आशीष तथा विमला उपाध्याय को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। खास बात यह है कि श्रीडूंगरगढ़ से किशनाराम नाई हाल में भाजपा में शामिल हुए थे, लेकिन टिकट वितरण से नाखुश होकर उन्होंने श्रीडूंगरगढ से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरी प्रीति शर्मा को समर्थन दे दिया। विमला उपाध्याय कोलायत से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं। लिहाजा इन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन