चक्रवाती तूफान पर मौसम विभाग का रेड अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में एक साथ उठे तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग ने अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में एक साथ उठे तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। तूफान की गति को देखते हुए समुद्रतटीय इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। अरब सागर से उठे तूफान का नाम ‘तेजÓऔर बंगाल की खाड़ी से उठे तूफान का नाम ‘हामूनÓ रखा गया है।

इससे पहले 2018 में एक साथ दो तूफान आए थे। मौसम विभाग ने बताया है कि तूफान ‘तेजÓ भीषण तूफान में तब्दील हो जाएगा। ‘हामूनÓ को लेकर फिलहाल कोई खतरा नहीं है। दोनों तूफान के कारण कुछ प्रदेशों में बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने बताय है कि अरब सागर से उठे ‘तेजÓ तूफान के गुजरात के तट से टकराने की आंशका थी लेकिन अब यह समाप्त हो गई है। अब चक्रवाती तूफान ‘तेजÓ यमन और ओमान की तरफ बढ़ गया है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि 21 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे ये तूफान दक्षिण-पश्चिम अरब सागर पर सोकोट्रा यमन से 330 किलोमीटर पूर्व, ओमान से 690 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और यमन अल गैदा से 720 किलोमीटर पूर्व में था।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए