इसरो ने गगनयान का किया सफल परीक्षण
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने शनिवार को गगनयान मिशन के पहले चरण के सफल परीक्षण के साथ स्पेस सेक्टर में एक कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। भारतीय स्पेस एजेंसी ने आज गगनयान मिशन के क्रू मॉडल को श्री हरिकोटा स्पेस स्टेशन से सफलतापूर्वक लॉन्च किया।

इसरो को यह सफलता दूसरे प्रयास में मिली है। पहले शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे प्रक्षेपण की कोशिश की गई थी लेकिन तकनीकी खामियों की वजह से इसे टालना पड़ गया। अब इस मिशन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

भारतीय नौ सेना ने गगनयान के क्रू एस्केप मॉड्यूल समुद्र से निकाल लिया है। इंडियन नेवी ने बताया कि हमारी यूनिट्स ने क्रू मॉड्यूल को पुन: प्राप्त कर लिया। व्यापक योजना, नौसेना के गोताखोरों के प्रशिक्षण, एसओपी के निर्माण और भारतीय नौसेना और इसरो की संयुक्त टीमों द्वारा संयुक्त संचार द्वारा मार्ग प्रशस्त किया गया। इसरो ने बताया कि क्रू मॉड्यूल का द्रव्यमान 4,520 किलोग्राम है और यह एकल दीवार वाली बिना दबाव वाली एल्यूमीनियम संरचना है। उड़ान के लगभग 61 सेकंड में और 11.9 किमी की ऊंचाई पर, परीक्षण वाहन/रॉकेट और चालक दल की भागने की प्रणाली अलग हो गई। उड़ान भरने के 91 सेकंड बाद और 16.9 किमी की ऊंचाई पर क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप सिस्टम अलग हो गया और इसे पैराशूट के जरिए समंदर में उतार दिया गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए