दिल्ली में भूकंप के तेज झटके
भारत की राजधानी नई दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रविवार करीब चार बजे कर आठ मिनट पर यह झटका गाजियाबाद, नोएडा सहित पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र ने बताया है कि इसकी भूकंप तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 3.1 रही। इसकी गहराई दस किलोमीटर रही। इसका केंद्र फरीदाबाद से नौ किलोमीटर पूर्व दिशा की तरफ रहा। इससे पहले भी तीन अक्टूबर को नेपाल से लेकर दिल्ली और एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में जबरदस्त भूकंप के झटके लगे थे। इसकी तीव्रता 6.2 थी। एक के बाद एक चार भूकंप ने पूरे उत्तर भारत को हिलाकर रख दिया था। भूकंप की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि लोग घर, कार्यालय छोड़कर सड़क पर निकल आए थे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए