खड्डे में धंसी बस, सीवरेज कार्यों में लापरवाही के आरोप
बीकानेर। वार्ड नम्बर 10 तिलकनगर क्षेत्र में सीवरेज के कार्य लापरवाही से किए जाने की शिकायत एमएलए सिद्धि कुमारी से की गई। भाजपा नेता गिरिराज सिंह चारण ने बताया कि सीवरेज द्वारा व्यवस्थित रूप से चैम्बर स्थापित नहीं किए गए हैं तथा जल विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को सही नहीं किया जा रहा है। इन्हीं लापरवाहियों के परिणामस्वरूप मुख्य बाजार में सड़क धंसने से एक स्कूल बस उसमें फंस गई। चारण ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने उस बस को खड्डे से बाहर निकाला अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। चारण ने बताया कि दोनों विभागों को इस संबंध में शिकायत दी जा चुकी है फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। अब यदि कार्यवाही नहीं होती है तो शीघ्र ही आंदोलन किया जाएगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन