पिकअप की टक्कर मारकर दो भाइयों को मारने का मामला गरमाया
बीकानेर। मनोज एवम शिव राजपुरोहित हत्याकांड में बीकानेर पीबीएम मोर्चरी के आगे धरना जारी रहा। प्रशासन से वार्ता भी विफल रही। धरनार्थियों का कहना है कि 72 घंटे के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने से सर्व समाज में रोष है। राजपुरोहित समाज एवम् सर्व समाज के नेतृत्व में धरना जारी रहा। एडवोकेट दलीप सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सभी दौषियो की गिरफ्तारी, जांच उच्च अधिकारियों से करवाने की मांग, परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी देने की मांग, 1 करोड़ मुवाअजा राशि सहित विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दिया गया।

विभिन्न संगठन राजपुरोहित महासभा, विप्र सेना सहित सर्व समाज के लोग मौजूद रहे। भाजपा नेता और कुम्हार समाज के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत गजनेर, आरएलपी प्रदेश उपाध्यक्ष थान सिंह डोली, चैनसिंह राजपुरोहित विप्र सेना प्रदेश मंत्री, सुरेश नोरवा, दीपक अरोड़ा पूर्व पार्षद, गोपाल जोशी विप्र सेना राष्ट्रीय सदस्य, भाजपा नेता कैलाश बापेऊ, लक्ष्मन सिंह कोटड़ी आदि धरने में शामिल रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन