देर रात जमकर बरसे मेघ, कोलायत में तालाब से मंदिरों तक पहुंचा पानी…. देखें फोटो-वीडियो
बीकानेर। बीकानेर में इन दिनों उमस और गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। हवा में नमी और तीव्रता कम होने से सांस लेने में लोगों को तकलीफ हो रही है। हालांकि बीत तीन दिनों में उमस के साथ-साथ अनेक स्थानों पर बारिश भी हुई है, लेकिन बारिश से पहले और बारिश के बाद की गर्मी ने हाल बेहाल कर रखे हैं।


बीती रात यानि शुक्रवार को देर रात बीकानेर के विभिन्न क्षेत्रों में जमकर मेघ बरसे हैं।


गंगाशहर, भीनासर, जेएनवी, नत्थूसर गेट, जैलवेल, बड़ा बाजार, जस्सूसर गेट, गजनेर, कोलायत सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में रात को अच्छी बारिश हुई है।

कोलायत में तालाब पूरा लबालब होने के बाद मंदिरों तक पानी भरने के वीडियो देखने में आए हैं। देर रात अचानक मूसलाधार बारिश से तालाब के बाहर तक पानी आ गया है।

कोलायत के भूतेश्वर महादेव मंदिर में तो शिवलिंग पूरी तरह पानी में डूब गई। ऐसी स्थिति में पुजारियों ने मंदिर से पानी बाहर निकाल वापस व्यवस्था सुचारू की।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन