रेप-मर्डर केस में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
बीकानेर में पुलिसवालों के एक दलित युवती के साथ पहले रेप और हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन इनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार धरने पर बैठा है। दरअसल, खाजूवाला कस्बे में मंगलवार दोपहर एक युवती का शव मिला था। युवती के पिता ने इस संबंध में खाजूवाला थाने के कॉन्स्टेबल मनोज और भागीरथ के साथ एक और युवक पर रेप व हत्या का मामला दर्ज करवाया है। परिजनों ने कुछ और युवकों पर भी संदेह जताया है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी तेजस्वनी गौतम और दूसरे पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। परिजनों में गुस्सा है कि पुलिसकर्मियों को नौकरी से बर्खास्त करने के बजाय सिर्फ निलंबित कर दिया गया है। अब दोनों कॉन्सटेबल को नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की जा रही है। उधर, पुलिस विभाग का कहना है कि किसी भी कार्मिक पर आरोप साबित होने पर उसे बर्खास्त किया जा सकता है। जांच के चलते निलंबन ही होता है।
पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया- लड़की घायल अवस्था में मिली थी। उसके प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान थे। अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में दो पुलिसकर्मियों के नाम भी सामने आए, जिन्हें एफआईआर दर्ज होने के साथ ही सस्पेंड कर दिया गया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन