ट्रेक्टर ट्रॉली खाई में गिरने से सात की मौत
झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं में सोमवार शाम दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हुआ। झुंझुनूं के उदयपुरवाटी के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली गहरी खाई में गिर गई। जिससे सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब दो दर्जन श्रद्धालुओं के घायल होने की सूचना है। मृृतकों की संख्या में अभी और बढऩे की भी आशंका बताई जा रही है। वहीं मौके पर बचाव कार्य शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली उदयपुरवाटी के पास मनसा माता मंदिर में दर्शन करके लौट रही थी। इसी दौरान पहाड़ी पर अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरी गाई में जा गिरी।

जिससे मौके पर ही सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को उदयपुरवाटी अस्पताल में पहुंचाया गया है। वहीं गंभीर घायलों को झुंझुनूं और सीकर के लिए रैफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही मौैके पर पुलिस पहुंची। पुलिस और लोगों ने मौके पर बचाव कार्य शुरू कर दिया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए