अधिकारी ने मृत व्यक्तियों के नाम से उठाया पेमेंट, एफआरआई दर्ज
बीकानेर के खाजूवाला में मस्टररोल से मृत लोगों के नाम से भुगतान उठाने का एक और मामला सामने आया है। पूर्व में इसी तरह के आरोप नगर परिषद सभापति पर लग चुके हैं, जिन्हें सरकार ने निलंबित कर दिया था। अब सभापति अदालत से स्टे ले आए हैं। खाजूवाला पुलिस ने इस्तगासे के माध्यम से एक एफआईआर दर्ज हुई है।
जिसमें वार्ड नंबर सात में रहने वाले यासीन खान ने आरोप लगाया है कि खाजूवाला पंचायत समिति के तत्कालीन विकास अधिकारी बालूराम नायक ने मृत व्यक्तियों के नाम से मस्टररोल बनवाकर भुगतान उठवाया है। बालूराम ने खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवाकर उसे मेट नियुक्त करवाया। इसके बाद मृत व्यक्तियों के नाम से फर्जी भुगतान उठवाया। इस आशय का मामला इस्तगासे के माध्यम से दर्ज करवाया गया है।

पुलिस ने धोखाधड़ी करके सरकारी खाते से भुगतान उठाने का मामला दर्ज किया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। इससे पहले नगर परिषद के सभापति अशोक कुमार पर भी इसी तरह के गंभीर आरोप लगाए गए। इसी आधार पर स्थानीय निकाय विभाग ने उन्हें पद से हटा दिया था। अब राजस्थान उच्च न्यायालय ने मामले में स्टे दे दिया है। जिससे एक बार फिर अशोक कुमार को ही सभापति बनने का रास्ता साफ हो गया
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन