सीएमएचओ की सख्त कार्यवाही : साठ लीटर दूध बहाया, आईसक्रीम के लिए सैंपल
बीकानेर। शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पँवार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारी भानु प्रकाश गहलोत, श्रवण कुमार वर्मा व राकेश गोदारा, नोखा के नायब तहसीलदार नरसिंह टाक व ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. अरविंद राजपुरोहित के संयुक्त दल ने नोखा के आर के एंटरप्राइजेज में कार्यवाही की।

टीम द्वारा दूध, दही व आइसक्रीम के सैंपल लिए गए। इस दौरान मौके पर ही साठ लीटर खराब दूध नष्ट करवाया गया। प्रतिष्ठान में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए। डॉ. पंवार ने बताया नमूनों के खाद्य लैबोरेटरी में जांच के पश्चात नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि आमजन को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियमित कार्यवाही की जाती है। उन्होंने विभिन्न दुकानदारों का आह्वान किया है कि वे खाद्य पदार्थों की शुद्धता का विशेष ध्यान रखें। किसी भी स्तर पर मिलावट पाई जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन