महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, आठवीं बोर्ड पेपर की बदली तारीख
राज्य में 30 सार्वजनिक अवकाश, 20 एच्छिक अवकाश
बीकानेर। महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती (11 अप्रेल) पर सीएम अशोक गहलोत द्वारा सार्वजनिक अवकाश के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अभी तक फुले जयंती पर ऐच्छिक अवकाश दिया जा रहा था। राज्य सरकार द्वारा 28 जनवरी को भगवान श्री देवनारायण जयंती के एच्छिक अवकाश को भी सार्वजनिक घोषित किया गया था। इससे अब राज्य में सार्वजनिक अवकाशों की संख्या 30 और एच्छिक अवकाश की संख्या 20 हो गई है।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सार्वजनिक अवकाश की घोषणा के तहत मंगलवार को होने वाली आठवीं बोर्ड की परीक्षा अब गुरुवार 13 अप्रैल को पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ही पूर्व निधारित समय पर ही होगी। गौरतलब है कि कक्षा आठवीं की तृतीय भाषा की परीक्षा 11 अप्रेल को होनी थी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन