मौसम का अनूठा मार्च : दो दिन बाद फिर से बारिश की चेतावनी
राजस्थान में विभिन्न जगहों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते दिन मेघ मेहरबान रहने से आमजन को गर्मी से राहत मिली। वहीं ओलावृष्टि ने किसानों के हालात खराब कर दिए। प्रदेश में चल रही बारिश के वजह से ज्यादातर जिलों का तापमान गिरा है। मौसम विभाग के आगामी दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा जिससे तापमान में बढ़़ोतरी होगी। इसके बाद फिर 29-३० मार्च से मौसम बदलेगा और कई जिलों में मेघगर्जन के साथ बरसात हो सकती है।

बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़,जैसलमेर, नागौर और श्रीगंगानगर में मेघगर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। 30 मार्च को जालौर, पाली और बाड़मेर को छोडकऱ पूरे प्रदेश में तेज रफ्तार हवा के साथ मेघगर्जन और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को राजधानी जयपुर में आसमान मुख्यत:साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 20डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन