बीकानेर के व्यापारी के साथ डेढ करोड़ की लूट
बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र की इंद्रा कॉलोनी स्थित भैरव जी मंदिर के पास व्यापारी रामवतार सारस्वत के कर्मचारियों के साथ लूट की वारदात हुई है। कार में सवार होकर आए तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने 1 करोड़ 42 लाख रुपए की लूट की है। बीछवाल थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण के अनुसार यह पैसा रामवतार सारस्वत नाम के व्यक्ति का था। बताया जा रहा है कि व्यापारी रामवतार सारस्वत का तीर्थ स्तंभ पर आईसीएमएल का ऑफिस है। सारस्वत के कर्मचारी मुकेश व संपत स्कूटी पर यह पैसा ले जा रहे थे, तभी कार में सवार होकर आए बदमाशों ने पैसे लूट लिए। जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है पुलिस ने चारों तरफ नाकाबंदी करवाई है। घटना स्थल का मुआयना भी किया व साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन