कामाख्या एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे, 1 की मौत
ओडिशा में रविवार को एक बड़ा रेल हादसा हो गया। दिल्ली और असम के बीच चलने वाली कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना के बाद यात्रियों में हाहाकर मच गया। यह घटना पूर्वी तट रेलवे के खुर्दा मंडल में हुई। एनडीआरएफ और मेडिकल की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन जुटी हुई हैं। पटरी से उतरने की घटना सुबह 11.54 बजे हुई। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने 12551 बैंगलोर-कामाख्या एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड डिवीजन के कटक-नेरगुंडी रेलवे सेक्शन में नेरगुंडी स्टेशन के पास इस एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। ओडिशा के कटक में नेरगुंडी स्टेशन के पास बेंगलुरु-कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। कटक के जिला कलेक्टर दत्तात्रेय भाऊसाहेब शिंदे ने बताया कि मृतक यात्री पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार का रहने वाला था। आठ अन्य को इलाज के लिए कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए