दो दिनों में पलटा मौसम बीकानेर में बरसे बादल
बीकानेर। पिछले तीन दिनों से अचानक बदले मौसम ने पारे को वापस नीचे गिरा दिया है। बीते कुछ दिनों में जो दिन का पारा 36-37 के करीब पहुंच गया था वही इन तीन दिनों में 30-32 तक रहा। रात के पारे में भी गिरावट नजर आई है। हालांकि मौसम विभाग ने पूर्व में ही 14-15-16 मार्च को बारिश की संभावना जताई थी। 14-15 मार्च को ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई। शनिवार रात को ठंडी हवाओं का दौर रहा और आज 16 मार्च रविवार को बीकानेर में तेज हवाओं के साथ बौछारें हुई। शाम को लगभग सवा आठ बजे के करीब तेज आंधी और बादलों की गडग़ड़ाहट व बिजली चमकने के साथ बादल बरसने शुरू हुए जो लगभग एक घंटे तक रुक-रुक कर बरसते रहे। मौसम विभाग ने जैसलमेर, बीकानेर व चूरू जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई थी। बीते दिनों गर्मी की तल्खी बढऩे के साथ ही यह लगने लगा था कि अब और अधिक गर्मी पड़ेगी लेकिन मौसम ने पलटा खाया और अचानक सुबह व शाम के समय ठंडक का अहसास होने लगा।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन