हिरण शिकारियों से मुठभेड़़ : 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
बीकानेर। बज्जू-दंतौर बॉर्डर पर दो गाडिय़ों में सवार होकर पहुंचे शिकारियों ने चिंकारा हिरण को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो शिकारी भाग निकले। पुलिस और ग्रामीणों ने पीछा कर छह लोगों को पकड़ा है जो पंजाब के रहने वाले हैं। शनिवार को सायंकाल जीप और थार गाड़ी में सवार हथियारबंद लोग बज्जू-दंतौर के बॉर्डर एरिया में पहुंचे और वहां एक चिंकारा हिरण को गोली मारकर उसका शिकार किया।
मौके से मृत हिरण बरामद कर लिया गया। इस दौरान सूचना मिलने पर बज्जू, कोलायत, रणजीतपुरा थानों के एसएचओ ग्रामीणों के साथ शिकारियों की तलाश में जुट गए।आखिरकार शिकारियों की एक गाड़ी बज्जू इलाके में दूसरी गाड़ी हदां क्षेत्र में पकड़ी गई। दोनों गाडिय़ों में तीन-तीन लोग सवार थे जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ये सभी पंजाब के रहने वाले हैं और इनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। हिरण शिकार पर ग्रामीणों में आक्रोश था। पुलिस जैसे-तैसे आरोपियों को लेकर थानों में पहुंची। उनसे पूछताछ की जा रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन