गंगाशहर : तीन हजार का ईनामी तस्कर गिरफ्तार
बीकानेर। श्रीगंगानगर में नशे की तस्करी करने के मामले में पुलिस ने इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ श्रीगंगानगर के रावला थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था। चौपड़ा बाड़ी गंगाशहर निवासी बदमाश छगनलाल पिछले लंबे अर्से से फरार चल रहा था। पुलिस महानिरीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी पर तीन हजार रुपए का इनाम रख दिया। पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश पासवान के निर्देश पर स्पेशल टीम बनाकर छगनलाल पर निगरानी रखी गई। इसके बाद आईजी की स्पेशल टीम ने ही उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया है, जहां से जेल भेजा गया है। कार्रवाई में एसआई देवीलाल सहारण, हेड कांस्टेबल विमलेश, कांस्टेबल मुखराम और बाबूलाल डूडी की खास भूमिका रही।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन