सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा : 9 भारतीयों की मौत
सऊदी अरब के पश्चिमी क्षेत्र में जीजान के पास बुधवार 29 जनवरी, 2025 को एक बड़े सड़क हादसे में नौ भारतीयों की मौत हो गई। इस सड़क हादसे पर जेद्दा में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने हादसे से प्रभावित परिवारों से कहा है कि वे पूरी मदद करेंगे। वाणिज्य दूतावास की ओर से कहा गया है कि वे स्थानीय अफसरों और पीडि़तों के रिश्तेदारों दोनों के संपर्क में हैं और हालात पर नजर रखे हुुए हैं। इस संबंध में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक टवीट कर दुर्घटना पर दुख प्रकट करते हुए हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया है। दूतावास ने कहा कि जेद्दा में भारत का महावाणिज्य दूतावास पूर्ण सहायता कर रहा है और स्थानीय अधिकारियों के साथ पूरी तरह संपर्क में है। हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए