बीकानेर पुलिस की सजगता : फर्जी आंसर डेमो बेचने के दो आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर। नकली आंसर की बनाकर बेचने के मामले में दो जनों को बीकानेर की तीन थानाधिकारियों की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार किया गया है। सीआरपीएफ सहायक उप निरीक्षक और हवलदार भर्ती परीक्षा की नकली आंसर की यानि फर्जी डेमो बनाकर लोगों से रुपए ऐंठने के मामले में राजाराम बिश्नोई व सीताराम बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि दोनों आरोपी रीट एग्जाम में गड़बड़ी को लेकर पहले से निशाने पर थे। इन दोनों से एक लाख रुपए नकद व तीन चैक जब्त किए गए हैं। राजाराम बिश्नोई जो कि मुरलीधर में एक कोचिंग चलाता है उसे पहले भी 2021 में गिरफ्तार किया जा गया था। दूसरा आरोपी सीताराम बिश्नोई श्रीडूंगरगढ़ के सावंतसर गांव का निवासी है।
उक्त कार्यवाही में डीएसटी की भूमिका अहम् रही तथा नयाशहर थानाधिकारी वेदपाल, गंगाशहर थानाधिकारी नवनीत और शहर कोतवाल संजय सिंह ने कार्यवाही को अंजाम दिया। साइबर एक्सपर्ट दीपक यादव की अहम भूमिका रही।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए