फर्जी पुलिस बन रुपयों पर किया हाथ साफ
बीकानेर के अनाज मंडी क्षेत्र में एक युवक से बदमाशों ने करीब 45 हजार रुपए ठग लिए। फर्जी पुलिसकर्मी बनकर आए बदमाशें ने युवक को रोककर पूछताछ की, फिर चैकिंग शुरू कर दी। इस दौरान उसके पास रखे 45 हजार रुपए निकाल लिए। जाते समय लिफाफा थमाते हुए बोले कि इसमें तुम्हारे रुपए हैं, जबकि उसमें रुपए नहीं थे। इस संबंध में अन्नाराम मेघवाल ने बीछवाल थाने में मामला दर्ज कराया है। अन्नाराम (30) ने पुलिस को बताया-कृषि मंडी के गेट के पास ही कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। इन लोगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। सादे कपड़ों में आए इन लोगों ने बैग चैक किया। इसमें रखे 45 हजार रुपए निकाल लिए।

इसकी जगह एक लिफाफा थमा दिया, जिसमें 45 हजार रुपए होने का दावा किया। युवकों के जाने के बाद जब लिफाफा देखा तो उसमें रुपए नहीं थे, बल्कि अखबार के कागज के टुकड़े थे। अन्नाराम ने तुरंत इस बारे में पुलिस को सूचना दी। बीछवाल पुलिस ने अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छानबीन शुरू की है। ये पहला अवसर नहीं है, बल्कि इससे पहले भी कई बार बीकानेर और श्रीडूंगरगढ़ में भोले-भाले ग्रामीणों के साथ ऐसी ठगी होती रही है। खासकर अनाज मंडी और बस स्टेंड के आसपास लोग रुपए लेकर निकलने वालों पर नजर रखते हैं और फिर उनसे रुपए ठग लेते हैं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन