बीकानेर में होगा लोजपा (आर) का प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन
बीकानेर। लोक जनशक्ति पार्टी (आर) की रांची में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग आयोजित की गई। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमजान मुगल ने बताया कि मीटिंग में सर्वसम्मति से केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान को लगातार दूसरी बार लोजपा (आर) का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इस मौके पर मुगल ने चिराग पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने की बधाई देने के साथ उन्हें राजस्थान में पार्टी का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बीकानेर में आयोजित करने का आग्रह किया। पासवान ने सहमति देते हुए सितम्बर माह में आयोजित करने की बात कही।
उन्होने कहा कि लोजपा के संस्थापक अध्यक्ष स्व.रामविलास पासवान ने भी राजस्थान में पार्टी का पहला कार्यकर्ता सम्मेलन बीाकनेर में आयोजित किया था। मुगल ने बताया कि बीकानेर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान समेत पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों समेेत प्रदेशभर से कार्यकर्ता शामिल होंगे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन