कार में बेच रहे थे स्मैक, ग्रामीणों ने पकड़ा
बीकानेर। खाजूवाला में स्मैक लेकर जा रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर बीएसएफ के हवाले किया। युवकों के पास से स्मैक के साथ आपत्तिजनक सामान भी मिला है। घटना खाजूवाला थाना क्षेत्र के चक 4 केवाईडी की है। दो युवक कार लेकर घूम रहे थे। ग्रामीणों ने शक के आधार पर कुछ युवकों का पीछा किया। रास्ते में रोककर पूछताछ की, तब पता चला कि स्मैक बेच रहे हैं।
ग्रामीणों ने दोनों युवकों 19 केवाईडी निवासी अनीश व 14 बीडी निवासी राजेश को बीएसएफ के हवाले किया। बीएसएफ ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया। युवकों की कार को भी जब्त किया गया है, जिसमें दवाओं के साथ ही रुपए मिले हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन