रोटरी क्लब अपराइज की पहल : ‘लारजेस्ट फाइट अगेंस्ट हंगर’
500 परिवारों को मिलेगा ‘राहत बैग’, आईजी ओमप्रकाश ने पोस्टर का किया विमोचन
बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर अपराइज द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘लारजेस्ट फाइट अगेंस्ट हंगरÓ के तहत पोस्टर का विमोचन आईजी ओमप्रकाश पासवान द्वारा किया गया। रोटरी क्लब अपराइज अध्यक्ष प्रियंका शंगारी ने बताया कि इस अभियान में 500 बैग्स वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है और पहले दिन ही 200 बैग्स की धनराशि प्राप्त हुई है। पोस्टर विमोचन के दौरान अलका डागा, अक्षिता बैद, डॉ. निकिता गुप्ता, नेहा ओझा, चांदनी करनानी, शिवाली कोठारी, नीलम सिंघी, अंजली गुप्ता उपस्थित रहीं। प्रोजेक्ट प्रमुख शिवाली कोठारी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बीकानेर और आसपास के गांवों के जरूरतमंद लोगों को सहायता पहुंचाना है, ताकि वे भूखे पेट न सोएं। प्रत्येक बैग में 5 किलो आटा, 5 किलो चावल, 1 किलो दाल, 1 किलो दलिया और 1 किलो चीनी शामिल हैं, और इसकी कीमत केवल 500 रुपये है

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन