‘शिक्षक गौरव रत्न अवार्ड’ से सम्मानित होंगे सुरेन्द्र डागा

बीकानेर। बीकानेर के जाने-माने शिक्षाविद् सुरेन्द्र डागा का अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितम्बर को नई दिल्ली स्थित कृष्णन् मैनन सभागार भवन में सम्मान किया जाएगा। अर्हम् इंग्लिश एकेडमी के संस्थापक सचिव सुरेन्द्र डागा का राष्ट्रीय शिक्षक गौरव रत्न अवार्ड के लिए चयन किया गया है। मुख्य सलाहकार कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट लॉ फर्म काठमाण्डौ नेपाल ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल, न्यायमूर्ति परमानन्द झा, पूर्व न्यायाधीश नेपाल सर्वोच्च न्यायालय काठमाण्डौ होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेपाल सरकार के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष दमननाथ ढूगाना करेंगे। कार्यक्रम में भूटान सरकार के पूर्व प्रधानमंत्री किमजॉग दोरजी का आतिथ्य रहेगा। कार्यक्रम में 22 राष्ट्रो भारत, नेपाल, भुटान, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, एंगोला, ऑस्ट्रिया, क्रोएशिया, फिनलैण्ड, तुनिशियाँ, जर्मनी, ईराक, इजराईल, मैकङोनिया, मोरक्को, नीदरलैण्ड, नाईजीरिया, नार्वेजियन, रोमानिया, रायल डेनिश, श्रीलंका, मालदीव का नैतिक समर्थन राष्ट्र के राष्ट्रध्वजों का समारोह में सान्निध्य रहेगा।

चयनित प्रतिभाओ को दिसम्बर में काठमाण्डौ नेपाल में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी की जयन्ती समारोह के लिए आमंन्त्रित किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल द्वारा चयनित प्रतिभा सुरेन्द्र डागा का राष्ट्रीय शिक्षक गौरव रत्न अवार्ड में नेपाल राष्ट्र की सम्मानीय टोपी, अभिनन्दन-पत्र, मेडल, शॉल, स्मृति चिन्ह, भारत का राष्ट्र ध्वज, मंच पर प्रदान कर मंच गौरव की अनुभूति करेगा। भारत-नेपाल की वैदिककालीन संस्कृति का पुनरोत्थान हो, भारत पुन: वैदिक कालीन जगत गुरू के आसन पर पद् स्थापित हो, भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता मिले। अयोध्या को संयुक्त राष्ट्रसंघ का मुख्यालय बनाया जाए आदि कार्ययोजनाओं को सुरेन्द्र डागा ने अपना समर्थन प्रदान किया है।
प्रतिभाशाली व्यक्तित्व के धनी हैं सुरेन्द्र डागा
दोनों हाथों से, पैरों से लिखने की कला के साथ ही देश की कई भाषाओं का ज्ञान रखने वाले सुरेन्द्र डागा का नाम गिनीज बुक में भी दर्ज है। वर्तमान में अर्हम इंग्लिश एकेडमी अपनी स्थापना के 25 वे वर्ष को सबसे लंबी अवधि एवं सबसे अधिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। अर्हम इंग्लिश एकेडमी ने 27 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2024 तक 14 माह तक लगातार 25 कार्यक्रमों के माध्यम से विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। गौरतलब है कि फरवरी में ग्रेटेस्ट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने स्कूल को विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने की स्वीकृति देते हुए अपने ‘लोगोÓ को हर कार्यक्रम में लगाए जाने की स्वीकृति प्रदान की। अर्हम इंग्लिश एकेडमी ने अभी तक 8 कार्यक्रम अर्हम वर्ष का आगाज, पर्यावरण जागरूकता, 751 दीपक से अर्हम वर्ष, कवि सम्मलेन, पूर्व छात्र सम्मेलन, 5 लाख स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन, संस्कार निर्माण शिविर, योग दिवस विद्यार्थी सम्मान समारोह आदि आयोजन करवाए हैं।