डॉ सुनीता स्वामी की दो पुस्तकों का हुआ विमोचन
बीकानेर। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित तथा भारतीय इतिहास संकलन समिति के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. बालमुकुंद पांडे द्वारा डॉ. सुनीता स्वामी द्वारा लिखित दो पुस्तकों ‘बीकानेर में स्थानीय स्व शासनÓ तथा ‘मुगलकालीन अर्थव्यवस्थाÓ का विमोचन किया गया। इस अवसर पर प्रो. दीक्षित तथा डॉ. बाल मुकुंद पांडे ने डॉ. सुनीता स्वामी द्वारा बीकानेर के स्थानीय स्वशासन पर किये गए कार्य की सराहना करते हुए इसे इतिहास लेखन के लिए महत्वपूर्ण क़दम बताया। इस अवसर पर इतिहास संकलन समिति के छगनलाल बोहरा, प्रो. देवाराम, डॉ. राजशेखर, डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. पवन रांकावत आदि उपस्थित रहे। डॉ. सुनीता स्वामी वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में इतिहास विषय मे सहायक आचार्य पद पर कार्यरत है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन