तीसरी बार बनी मोदी की सरकार

राजनाथ, शाह, गडकरी, नड्डा, शिवराज, गिरिराज सिंह, ज्योतिरादित्य, भूपेंद्र यादव, गजेन्द्र सिंह शेखावत समेत 30 कैबिनेट मिनिस्टर, अर्जुनराम मेघवाल समेत 5 स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। वे नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। मोदी ने ईश्वर के नाम की शपथ ली। इसके बाद राजनाथ, शाह, गडकरी, नड्डा और शिवराज सिंह चौहान ने शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में 7 देशों के लीडर्स के अलावा देश के फिल्म स्टार भी इस समारोह में पहुंचे। इनमें अक्षय कुमार, शाहरुख खान, विक्रांत मेसी और राजकुमार हिरानी शामिल हैं। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी दिखे। मोदी ने रविवार सुबह राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे अटल जी की समाधि और नेशनल वॉर मेमोरियल गए।

मोदी मंत्रिमंडल में राजस्थान से 2 कैबिनेट मंत्री बने : भूपेंद्र यादव और गजेंद्र सिंह ने शपथ ली; अर्जुनराम मेघवाल को स्वतंत्र प्रभार मिला, भागीरथ राज्यमंत्री होंगे
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में राजस्थान का कद बढ़ गया है। मंत्री बने चार सांसदों में से दो भूपेंद्र यादव और गजेंद्र सिंह शेखावत ने कैबिनेट मिनिस्टर के तौर पर शपथ ली है। पिछली मोदी सरकार में राजस्थान से केवल एक कैबिनेट मिनिस्टर था। आज के शपथ ग्रहण में बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने एक बार फिर स्वतंत्र प्रभार मिला है। वहीं, पहली बार मंत्री बनने जा रहे अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी राज्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। जोधपुर मूल के अश्विनी वैष्णव भी मोदी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल हुए हैं।
दो ओबीसी, एक दलित और एक सामान्य वर्ग से मंत्री
राजस्थान से जिन 4 सांसदों को मंत्री बनने का मौका मिल रहा है, उसमें दो ओबीसी, एक दलित और एक सामान्य वर्ग से हैं। भूपेंद्र यादव और भागीरथ चौधरी ओबीसी वर्ग से आते हैं। भागीरथ जाट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। वहीं अर्जुनराम मेघवाल राजस्थान का प्रमुख दलित चेहरा हैं और गजेंद्र सिंह शेखावत राजपूत समाज से आते हैं।
3 कार्यकाल में सबसे कम सांसद, लेकिन सबसे ज्यादा मंत्री
राजस्थान में इस बार पिछले लोकसभा चुनाव से 11 सीटें कम आई हैं। लोकसभा सांसदों की संख्या के हिसाब से इस बार राजस्थान से मंत्री बनने वाले सांसदों का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। इस बार 14 में से 4 यानी 28.5त्न लोकसभा सांसद मोदी कैबिनेट का हिस्सा हो सकते हैं। 2019 में राजस्थान से 25 में से सिर्फ 4 यानी 16त्न लोकसभा सांसद केंद्रीय मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे थे। जबकि 2014 में 25 में से 5 यानी 20त्न फीसदी लोकसभा सांसदों को केंद्रीय मंत्री बनने का मौका मिला था।
कैबिनेट मंत्री- राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, अगला लेख,एचडी कुमारस्वामी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, जीतन राम मांझी, ललन सिंह, सर्बानंद सोनोवाल, वीरेंद्र कुमार, राममोहन नायडू,प्रह्लाद जोशी, जुएल ओरांव, गिरिराज सिंह, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, किरेन रिजीजू, हरदीप सिंह पुरी,मनसुख मांडविया, जी किशन रेड्डी,चिराग पासवान, सीआर पाटिल, अगला लेख
राज्य मंत्री-(स्वतंत्र प्रभार)राज्य मंत्री-राव इंद्रजीत सिंह (स्वतंत्र प्रभार), जितेंद्र सिंह (स्वतंत्र प्रभार), अर्जुन राम मेघवाल (स्वतंत्र प्रभार), प्रतापराव जाधव (स्वतंत्र प्रभार), जयंत चौधरी (स्वतंत्र प्रभार), जितिन प्रसाद (स्वतंत्र प्रभार)