चलती ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
जयपुर। जयपुर में शुक्रवार को अलसुबह एक चलती ट्रेन के एसी कोच में आग लग गई। चिंगारी और धुंआ देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने आनन फानन में चेन पुलिंग कर ट्रेन रूकवाई और अपनी जान बचाई। गनीतम रही सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि भी नहीं हुई। हालांकि ट्रेन करीब पौने दो घंटे लेट हो गई थी। दरअसल, दौलतपुर चौक-साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर खातीपुरा से रवाना होकर गांधीनगर जयपुर की ओर आ रही थी। इस दौरान ट्रेन के कोच बी-1 में चिंगारी उठने लगी। देखते ही देखते कोच में धुंआ ही धुंआ फैल गया। उससे यात्रियों की नींद उड़ गई और अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कोच में लगा फायर अलार्म भी बज गया। मामला बढ़ते देख यात्रियों ने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन को सीबीआई फाटक के पास रुकवाई और तुरंत बाहर निकल आए। बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग पटरियों पर सामान लेकर खड़े हो गए।

जैसे ही घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों को मिली तो उनमें भी हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में डीआरएम समेत कई अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए। करीब 15 मिनट में दमकल भी मौके पर पहुंच गई और उसने 4.55 बजे आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि अभी आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। रेलवे अधिकारियों की अनुसार प्रथमदृष्टया शॉर्ट सर्किट व धूम्रपान हो सकता है। क्योंकि जहां से चिंगारी उठी थी, वहां कोच अटेंडेंट बेडरोल रखते हैं। चिंगारी से ऐसा हो सकता है। घटना के दौरान जगतपुरा स्थित सीबीबाई फाटक पर करीब एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही। जिस कोच में चिंगारी और धुंआ उठा था उसे और उसके पास वाले कोच को ट्रेन से अलग किया गया। उनमें करीब 70 यात्री सफर कर रहे थे, उन्हें कुछ देर दूसरे कोच में एडजस्ट किया गया। जैसे ही ट्रेन जयपुर जंक्शन स्टेशन पर पहुंची तो, उसमें दो कोच जोड़े गए। उनमें वापस यात्रियों को बैठाया गया। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी से जूझना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम के कारण ट्रेन करीब पौने दो घंटे देरी से जयपुर से रवाना हो सकी।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए