हीटवेव छीन रही सांसें, शनिवार से शुरू होगा नौतपा
राजस्थान में गर्मी का कहर जारी है। शुक्रवार को भीषण गर्मी की वजह से 5 लोगों की मौत हो गई। पारे ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो दिन में 13 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन सरकार ने सिर्फ 6 लोगों की मौत की वजह गर्मी मानी है। भट्ठी जैसी तपन से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं, क्योंकि शनिवार से नौतपा की शुरुआत हो रही है। आपदा राहत विभाग के मुताबिक गर्मी की वजह से सिर्फ 6 लोगों की जान गई है।

विभाग का कहना है कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी मिली नहीं है। विभाग ने गुरुवार को जालोर में हुई 4 मौतों की वजह गर्मी को मानने से इनकार कर दिया है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान फलोदी का 49 डिग्री रहा। यह राजस्थान में इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान है।
बाड़मेर में तापमन 48.2 डिग्री और जैसलमेर में 48.3 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार से नौतपा शुरू हो रहा हे। 25 से 27 मई तक राजस्थान का 75 फीसदी हिस्सा भीषण गर्मी की चपेट में रहेगा। इस दौरान अधिकांश शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हो सकता है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन