शाकद्वीपीय समाज : बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता 22 मई से
बीकानेर। शाकद्वीपीय क्रिकेट लीग कमेटी द्वारा बीकानेर में पहली बार बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 22 मई से 26 मई के मध्य किया जा रहा है। आयोजन समिति से जुड़े हेमंत सेवग ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रविष्टि की अंतिम तिथि 13 मई है और अभी तक 12 टीमों की प्रविष्टियाँ आ चुकी है।

समिति के दाऊ लहरी ने बताया कि प्रतियोगिता के सारे मैच डे-नाईट होंगे और सभी मैच शिव-शक्ति सदन, डागा चौक में आयोजित होंगे। समिति से जुड़े मनमोहन शर्मा ने बताया की प्रतियोगिता में बालिकाओं को खेलों से जोडऩे के उद्देश्य से फाइनल मैच से पहले बालिकाओं की 2 टीमों के मध्य एक फ्रेंडली मैच का भी आयोजन होगा। प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिये आयोजन समिति के निलेश शर्मा, शुभम शर्मा, भास्कर शर्मा, जगमोहन शर्मा और अभिषेक वत्सस से संपर्क कर सकते है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन