निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित, 240 की हुई जांच
देशनोक। महंतम महोत्सव महतम शिखर एवं आचार्य श्री रामेश सुवर्ण दीक्षा महोत्सव के अंतर्गत आरोग्यम व सुगनी देवी जैसराज बैद अस्पताल व समता युवा संघ देशनोक के तत्वावधान में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें फिजिशियन डॉ. चम्पालाल सोनी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पदमा चौधरी, दंत जाँच डॉ विशाल मलिक, शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु गुप्ता ने अपनी सेवाएं दी।

लगभग 240 लोगों को देखा गया। सभी को निशुल्क दवाई वितरित की गयी। इस दौरान हॉस्पिटल से श्री मनीष बोथरा भी मौजूद रहे। शिविर में हीमोग्लोबिन, मधुमेह, बीपी की भी जांच की गयी। संघ, महिला मण्डल, समता युवा संघ देशनोक के सभी कार्यकर्ताओं का अच्छा सहयोग रहा। जैन मेडिकल के अरूण छल्लाणी ने दवाई वितरण में सहयोग किया। शिविर के सौजन्य श्री दीपचंद किशनलाल भूरा, श्री घेवरचंद संचेती, श्री शांतिलाल सांड का सहयोग रहा।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन