नत्थूसर गेट पर चाकूबाजी, युवक ट्रोमा में भर्ती
बीकानेर। नत्थूसर गेट क्षेत्र में मंगलवार सुबह रुपयों के लेनदेन को लेकर चाकूबाजी की घटना हो गई। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। चाकू से वार करने का आरोपी और घायल दोनों दोनों एक-दूसरे के मौसी के बेटे हैं। बताया जा रहा है कि महज दो हजार रुपए के सामान्य लेनदेन के मामले में दो युवक आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक युवक ने मुकेश व्यास पर चाकू से वार कर दिया। गनीमत रही कि चाकू का वार पैर में लगा, जिससे पैर में कट लग गया।

काफी खून बहने पर आसपास के लोग उसे लेकर पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचे। जहां घायल मुकेश व्यास का इलाज शुरू किया गया। मुकेश ने पुलिस को बयान भी दिए हैं लेकिन शाम तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी। थानाधिकारी विक्रम ने बताया कि घायल मुकेश व्यास की चाय की दुकान है। वो अपने मासी के बेटे बिट्ठल जोशी से रुपए मांगता था। मंगलवार को वो तकाजा करने के लिए उसके घर पर गया था। इस दौरान दोनों में गहमागहमी हो गई। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन