श्रीकृष्ण सेवा संस्थान ने गंगाशहर सीओ शालिनी बजाज व थानाधिकारी समरवीर सिंह का किया अभिनन्दन
बीकानेर। गंगाशहर सीओ पद पर ज्वाइनिंग के साथ ही शालिनी बजाज व थानाधिकारी समरवीर सिंह का श्रीकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा अयोध्या राम मंदिर मॉडल भेंट कर अभिनन्दन किया गया। श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के श्यामसुंदर सोनी ने बताया कि गंगाशहर सीओ शालिनी बजाज श्रीकृष्ण सेवा संस्थान से काफी समय से जुड़ी हुई हैं तथा संस्थान द्वारा कैंसर पीडि़तों के लिए संचालित रैन-बसेरे में पीडि़तों की सेवा-सहायता हेतु तत्पर रहती हैं। इस दौरान सीओ शालिनी बजाज की माता सुमन जोशी व विपिन कुमार जोशी का भी अभिनन्दन किया गया।

श्याम सोनी ने बताया कि हाल ही में गंगाशहर में थानाधिकारी पद पर नियुक्त हुए समरवीर सिंह का भी पुष्पहार से स्वागत किया गया। गौरतलब है कि इससे पूर्व समरवीर सिंह फलौदी में चाकू थाना एसचएचओ का दायित्व निभा चुके हैं। संस्थान के भैरुलाल मौसूण ने बताया कि इस दौरान ट्रोमा सेंटर के सीएमओ डॉ. एलके कपिल, भाजपा नेता सांगीलाल गहलोत, कमल गहलोत, ओमप्रकाश बुटण, शिवनारायण लावट, मनोज सांखला, मघाराम कुमावत, पवन कुमार, विमल चौहान आदि ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनन्दन किया।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन