जीतो की मैराथन 31 मार्च को, जीओ और जीने दो का देंगे संदेश
पोस्टर का किया विमोचन
बीकानेर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) द्वारा 31 मार्च को मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जीतो के बीकानेर चैप्टर चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि भगवान महावीर के संदेश जीओ और जीने दो को प्रचारित करने के उद्देश्य से इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन में सर्वसमाज शामिल हो सकता है। 31 मार्च सुबह करीब सात बजे यह मैराथन प्रारंभ होगी जो लगभग 3 किमी व 5 किमी के अंतर्गत रहेगी।

बीकानेर चैप्टर चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि इससे पूर्व भी जीतो द्वारा मैराथन का आयोजन किया था जो गिनीज बुक रिकॉर्ड में दर्ज की गई थी। बीकानेर में यह मैराथन पहली बार आयोजित होने जा रही है। उक्त आयोजन हेतु पोस्टर का विमोचन बीएसएफ डीआईजी अजय लुथरा तथा पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका के कार्यालय में किया गया। इस दौरान मेघराज बोथरा, अनंतवीर जैन, संतोष बांठिया, मयंक सिपानी, पुनेश मुशरफ, विपुल कोठारी, पवन महनोत, नमन नाहटा, रेणु गुजरानी, नंदिनी छलानी, ज्योति सुखानी, शालिनी भंडारी, रितु डागा, सरिता सुराना आदि उपस्थित रहीं।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन