युवक ने की आत्महत्या
बीकनेर। रविवार को जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के तिलकनगर इलाके के बंद मकान में शव मिला। पंखे के हुक से लटका यह शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है। पहचान संजय थॉमस के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मृतक के पास सुसाइड नोट भी मिला है जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
दरअसल कई दिनों से यह घर बंद था और आस-पास के लोगों को बदबू का अहसास हुआ तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और दरवाजा खोला तो सड़ांध का भभका इतने जोर से आया कि अंदर घुसना भी मुश्किल हो गया। मौके पर समाजसेवियों-सेवादारों को भी बुलाया गया।

खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्था के सेवादारों ने घर में घुसकर सीढ़ी लगाकर शव उतारने में मदद की। पुलिस की देखरेख में शव को पीबीएम हॉस्पिटल की मोर्चरी पहुंचाया गया है। खिदमतगार खादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, नसीम, शोएर्ब, असहाय सेवा संस्थान के ताहिर हुसैन, मो.जुनैद खान, रमजान, राजकुमार खडग़ावत, अब्दुल सत्तार आदि सेवादार पुलिस के सहयोग में मौजूद रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन