व्यापारिक फर्म में किया लाखों रुपयों के गबन, एक जने पर केस दर्ज
व्यापार में लाखों रुपए गबन का आरोप, पारीक ने दर्ज करवाया मामला
बीकानेर में एक व्यापारिक फर्म में लाखों रुपयों का गबन होने का मामला सामने आया है। फर्म के मैनेजर ने एक जने के खिलाफ धोखाधड़ी से गबन करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। बीछवाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार करणी नगर स्थित डीजीटी रॉयल्टी व थार माइंस एंड मिनरल्स के मैनेजर कमल पारीक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गोगामेड़ी हनुमानगढ निवासी राजेन्द्र गिल पुत्र लाधोराम जाट ने खुद को फायदा व हमारी फर्म को नुकसान पहुंचाने की नियत से करीब 13,34,500 रुपए हड़पते हुए गबन किया है। आरोपी ने धोखे से कंपनी की बाइक व कागज भी चोरी कर लिए। पुलिस ने मामले की जांच एएसआई सुभाषचंद को सौंपी है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन