बीकानेर रेंज के 2 थानों के 9 पुलिसकर्मी सस्पेंड
काम के प्रति लापरवाही बरतने और राजकार्य में रुचि नहीं लेने वाली बीकानेर रेंज की दो पुलिस चौकी के नौ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं तीन थानेदारों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश ने बताया कि पल्लू थाने की थानाधिकारी संतोष, लालगढ़ जाटान के थानाधिकारी एसआई सुरेन्द्र कुमार राणा, रामसिंहपुर थाने की थानाधिकारी रचना बिश्नोई को उनके कार्य में शिथिलता बरतने व सरकारी कार्य में रुचि नहीं लेने पर सस्पेंड कर दिया गया है। इनको हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर व अनूपगढ़ पुलिस लाइन में लगाया गया है। अस्थाई पुलिस चैक पोस्ट साधुवाली पुलिस थाना जवाहर नगर के सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार, कांस्टेबल प्रताप सिंह हेड कांस्टेबल दयाराम, कांस्टेबल हनुमान सिंह, कांस्टेबल पवन कुमार को लापरवाही करने पर निलम्बित किया गया है। वहीं हनुमानगढ़ के टिब्बी थाने के सुरेवाला चौकी के सहायक उप निरीक्षक रायसिंह, हेड कांस्टेबल चानणराम, कांस्टेबल महेन्द्र कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार को भी कार्य में लापरवाही बरतने पर निलम्बित किया है।

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बसे गांवों के थानों पर भी गश्त व अन्य कार्यों में लापरवाही पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस तरह बीकानेर रेंज के 8 थानाधिकारी को 17 सीसीए चार्जशीट, 09 कार्मिको के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित होने के कारण निलम्बित व 03 थानाधिकारीगण लाईन हाजिर किया गया है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन