अनियमितताएं पाए जाने पर 9 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित
जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 9 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि नोखा स्थित मातेश्वरी मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र एक दिन के लिए, गांव नोखा स्थित जन औषधि भंडार का अनुज्ञापत्र 5 दिन के लिए, जांगलू स्थित जय अंबे मेडिकल एंड जनरल स्टोर, जसरासर स्थित किसान मेडिकल एंड जनरल स्टोर, मैनसर स्थित किसान मेडिकल एंड जनरल स्टोर, नोखा स्थित जय अंबे मेडिकल एंड जनरल स्टोर, मंडी बेरियावाली स्थित विष्णु मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 10 दिनों के लिए, छत्तरगढ़ स्थित योगेश मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 15 दिनों के लिए तथा नापासर स्थित मां करणी मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 20 दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन