गंगाशहर : ऑटो पलटने से 7 बच्चे घायल
बीकानेर के गंगाशहर रोड पर स्थित एक स्कूल का ऑटो गुरुवार सुबह आवारा कुत्तों के कारण पलट गया। इस ऑटो में सवार करीब 7 बच्चों को चोट आई हैं। अधिकांश बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर से छुट्टी दे दी गई। वहीं एक स्टूडेंट के दो टांके लगे हैं। ये सभी बच्चे बाफना स्कूल हैं। स्कूल सीईओ डॉ. पीएस वोहरा ने बताया कि सुबह एक ऑटो में बच्चे स्कूल की तरफ आ रहे थे। तभी आवारा कुत्ते दौड़ते हुए आए और सीधे ऑटो से टकरा गए। इससे ऑटो का संतुलन बिगड़ गया। ये सभी बच्चे सड़क पर गिर गए। अधिकांश बच्चों के मामूली खरोंच व चोट आई। वहीं तीन बच्चों के ज्यादा लगी।

सभी स्टूडेंट्स को तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। इन बच्चों की सोनोग्राफी भी करवाई गई ताकि अंदरुनी चोट का पता चल सके। वहीं एक बच्चे के दो टांके आए। वोहरा ने बताया कि सभी स्टूडेंट्स की हालत खतरे से बाहर है। घटना की जानकारी मिलने के साथ ही स्कूल स्टाफ पहले मौके पर और बाद में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंच गया। जहां सभी बच्चों का इलाज करवाने और छुट्टी मिलने पर घर के लिए रवाना किया गया।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन