ड्रग्स लेने के आरोप में 7 पर्यटक गिरफ्तार
पणजी। गोवा पुलिस ने औचक जांच में नशीले पदार्थ के सेवन की पुष्टि होने पर सात पर्यटकों को गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक (उत्तर) निधिन वालसन ने रविवार को पत्रकारों से कहा कि इस तरह की जांच में मौके पर ही ‘ओरल फ्लूइड एनालाइजरÓ की मदद से किसी व्यक्ति की लार का परीक्षण किया जाता है और यह उपकरण तुरंत नतीजा बताता है.

उन्होंने बताया कि स्वापक रोधी प्रकोष्ठ और अंजुना पुलिस ने शनिवार को एक संयुक्त अभियान चलाकर बागा और वगाटर तट पर उपकरण की मदद से पर्यटकों की औचक जांच की. अधिकारी ने कहा कि कर्नाटक और गुजरात के सूरत शहर से ताल्लुक रखने वाले दो-दो पर्यटकों और केरल निवासी तीन पर्यटकों को नशीले पदार्थों के सेवन के आरोप में पकड़ा गया तथा मादक पदार्थ निषेध से संबंधित एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की उम्र 20 से 32 साल के बीच है.
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए