दर्दनाक हादसा : मोदी की सभा में जा रहे 6 पुलिस कर्मियों की मौत
वीआईपी ड्यूटी के लिए झुंझुनूं जा रहे पुलिसकर्मियों की गाड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में 6 पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। झुंझुनूं में आज होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में सुरक्षा के लिए नागौर के खींवसर थाने का जाब्ता कार में सवार होकर तड़के झुंझुनूं जा रहा था। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर चूरू जिले के काणुता व खाबडिय़ाना के बीच पुलिसकर्मियों की कार सड़क पर ट्रक से टकरा गई, जिसमें छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

घायल हेड कांस्टेबल सुखराम को नागौर से जोधपुर रैफर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पुलिसकर्मियों को ले जा रही कार सामने से आ रहे ट्रक से भिडऩे से हादसा हुआ है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल जवानों को हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां छह पुलिस कर्मियों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एक गंभीर पुलिसकर्मी का इलाज जारी है। मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस के वाहन में सात पुलिसकर्मी सवार थे। जिनमें से छह पुलिसकर्मी रामचन्द्र एएसआई, कांस्टेबल कुम्भाराम, सुखराम, थानाराम, लक्ष्मण सिंह व सुरेश कुमार की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए