6 बैड आईसीयू को पुन: प्रारंभ करने की मांग, महावीर रांका ने दिया ज्ञापन
बीकानेर। पोस्ट कोविड के समय बनाए गए 6 बैड आईसीयू को पुन: शुरू करने की मांग को लेकर भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका द्वारा एसपी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुंजन सोनी को ज्ञापन दिया गया। भाजपा नेता पवन महनोत ने बताया कि कोरोना महामारी के दौर में पीबीएम हॉस्पिटल में पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका की प्रेरणा से एवं भामाशाहों के सहयोग से पोस्ट कोविड के दौरान 6 बैड का आईसीयू वार्ड बनाया गया था।

ज्ञापन में उक्त 6 बैड के आईसीयू वार्ड को पुन: संचालित कर गंभीर रोगों के मरीजों को सुविधा प्रदान करने की मांग की गई है। इस आईसीयू के प्रारंभ होने से गंभीर मरीजों को बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ मिलेगा वहीं भामाशाहों द्वारा किए गए सहयोग का सद्पयोग बरकरार रहेगा। ज्ञापन देने वालों में डॉ. भगवान सिंह मेड़तिया, राजेन्द्र शर्मा, शम्भू गहलोत, तेजाराम राव, आदर्श शर्मा, प्रणव भोजक एवं रमेश भाटी शामिल रहे।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन