पांच जुलाई को सड़कों पर महिलाएं बजाएंगी थालियां
जयपुर। राजस्थान में महिलाओं पर बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की ओर से पांच जुलाई को महिला आक्रोश आंदोलन किया जाएगा। इसकी घोषणा सोमवार को राजसमंद सांसद दीया कुमारी ने जयपुर में एक प्रेसवार्ता में की। उन्होंने बताया कि आक्रोश रैली में शामिल महिलाएं अपने घरों से थाली लेकर आएंगी।

वे थालियां बजाती हुई भाजपा मुख्यालय से सीएमआर की ओर घेराव करेंगी। रैली में शामिल महिलाएं थाली बजाकर गहलोत सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगी।
सांसद दीया ने प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कहती हैं, बेटी हूं लड़ सकती हूं, क्या राजस्थान की महिला-बेटी बेटी नहीं है। उन्होंने कहा कि हम राजस्थान की एक-एक बेटी के साथ है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए