अवैध मादक पदार्थों सहित 5 गिरफ्तार
विधानसभा चुनाव के चलते जिला पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। आज मुक्ताप्रसाद थाना पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब सहित पांच जनों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 244 अवैध अंग्रेजी शराब के पव्वे बरामद किये है। थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस की गठित टीम ने आगरा निवासी 20 साल के शहनवाज,21 वर्षीय तबरेज खान,धोलपुर निवासी 21 वर्षीय भोलू,आगरा निवासी 20 वर्षीय सलमान तथा आगरा के ही 25 साल के अकरम कुरैशी को पकड़ा है। पकड़े गये आरोपी पुलिस नाको से बचने के लिये शराब के ठेकों से शराब के पव्वे अपने बैगों में डालकर रेलगाड़ी के माध्यम से गुजरात व अन्य राज्यों में शराब सप्लाई करते है। जिन्हें मुखबिर की सूचना पर लालगढ़ स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

थानाधिकारी सुरेश की अगुवाई में नाकाबंदी के दौरान उपनिरीक्षक सुखजीत सिंह ,हैड कानि रोहिताश ,दीपक यादव, हैड कानि रोहिताश व कंास्टेबल रविन्द्र की भूमिका अहम रही।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन