चीन में भीषण भूस्खलन, 47 लोग हुए दफन
चीन में आज एक भीषण हादसा घटित हो गया है। देश के साउथवेस्ट इलाके में भीषण भूस्खलन का मामला सामने आया है जिसमें कई लोग दफऩ हो गए हैं। मौसम कब पलटी मार जाए, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। और जब मौसम पलटी मारता है, तो काफी नुकसान होता है। पिछले कुछ समय में दुनियाभर में मौसम की मार के मामले देखने को मिल रहे हैं। चीन पर पिछले साल मौसम की काफी मार पड़ी। पर इस साल भी चीन पर मौसम की मार पड़ रही है। मौसम की मार का एक मामला चीन में आज, सोमवार, 22 जनवरी को भी देखने को मिला।

चीन के साउथवेस्ट इलाके में युन्नान प्रांत के झेनशियोंग काउंटी में आज भीषण भूस्खलन का मामला सामने आया है। करीब 47 लोग हुए दफन जानकारी के अनुसार चीन में युन्नान प्रांत के झेनशियोंग काउंटी में आज हुए भीषण भूस्खलन का समय लोकल समयानुसार जल्द सुबह 5 बजकर 51 मिनट रहा। यह भूस्खलन इतना भीषण था कि इससे इलाके के 18 घर दफन हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए करीब 200 लोगों से उस इलाके को खाली करवाया गया। इस भूस्खलन में करीब 47 लोगों के दफन होने की खबर सामने आई है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए