एयरपोर्ट पर पकड़ा 47 लाख का सोना
जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक बार फिर तस्करी का मामला सामने आया। कस्टम विभाग की टीम ने जयपुर एयरपोर्ट पर रियाद से शारजाह होते हुए जयपुर आए यात्री से करीब 47 लाख का सोना पकड़ा है। कस्टम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक संदिग्ध लगने पर यात्री को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई।
एक्सरे मशीन से यात्री की जांच की गई। पूछताछ करने पर यात्री संतोषपूर्वक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद कस्टम विभाग की टीम ने सामान की सघनता से जांच की। कस्टम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक रियाद से शारजाह होते हुए उड़ान संख्या जी9435 से जयपुर पहुंचे पहले यात्री ने 756 ग्राम सोना कार्टन बॉक्स में छुपाकर लाया था। इसकी कीमत 46.64 लाख रुपए बताई जा रही है।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन
सर्दी में राहत के प्रयास : महावीर रांका ने जरुरतमंदों को 500 जोड़ी जूते वितरित किए