150 पुलिस अधिकारियों की 45 टीमों ने हॉस्टल्स पर चलाया सर्च अभियान
बीकानेर। आज सुबह कऱीब 150 पुलिस जवानों व अधिकारियों द्वारा एक साथ पुलिस थाना जेएनवीसी क्षेत्र में स्थित पीजी हॉस्टल्स में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जिसमें कऱीब 45 पीजी हॉस्टलस को टीमों द्वारा चेक किया गया। पुलिस अधीक्षक कावेंद्रसिंह सागर ने बताया कि कुल 45 टीम बनाकर प्रत्येक हॉस्टल को बारीकी से चेक किया गया। साथ ही मकान मालिक को हिदायत दी गई कि संदिग्ध व्यक्ति को बिना सत्यापन के नहीं रुकने दे व जिस व्यक्ति को किराये पर दिया है, वही उसमें निवास करें। उसके साथ अन्य व्यक्ति पीजी हॉस्टल में निवास नहीं करे। उन्होंने बताया कि लगातार ऐसी कार्रवाइयां जारी रखकर समाज में अपराधियों पर लगाम कसी जाएगी। गड़बड़ी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उक्त सर्च ऑपरेशन में सिटी सेक्टर के सभी कुल 10 थानाधिकारी तथा एडिशनल एसपी सौरभ तिवारी, एडिशनल एसपी ख़ान मोहम्मद, एडिशनल एसपी ओमप्रकाश, सीओ गंगशहर पार्थ शर्मा, सीओ सदर विशाल जांगिड़ व ज़ाब्ता तक मौजूद रहे।

श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन