45 ग्राम अफीम, साढ़े तीन लाख नकदी जब्त व तीन गिरफ्तार
बीकानेर। छतरगढ पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दो अलग अलग कार्रवाई कर अफीम व नकदी बरामद की है। एएसआई किशनदास ने बताया देर रात 465 के पास नाकाबंदी के दौरान एक स्कार्पियों गाड़ी तेज गति से आ रही थी। गाड़ी रोकने का इशारा किया तो गाड़ी रूकी नहीं। गाड़ी का पीछा कर गाड़ी रोक कर तलाशी ली गई। गाड़ी में 45 ग्राम अफीम मिली। गाड़ी में दो जने थे। जिनसे पूछताछ के दौरान कोई सन्तुष्टिपूर्ण जबाब नहीं तो पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

पकड़े गये आरोपी कानाराम निवासी बज्जू उम्र 30 साल,कालुराम पुत्र बद्रीराम निवासी जग्गासर बज्जू को गिरफ्तार कर स्कार्पियो गाड़ी को साढ़े तीन लाख से ज्यादा नकदी बरामद की। एएसआई किशनदास ने बताया की दूसरी कार्रवाई 465 हेड के पास की गई। जहां भी नाकाबंदी के दौरान वहां से गुजर रही एक स्विफ्ट कार को रोका गया। कार की तलाशी में सीट के नीचे से 3 लाख 60 हजार रूपए मिले। कार में सवार रावला निवासी राजन पुत्र मुरारीलाल अरोड़ा को पकड़ा है।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन