418 वार्ड-पंचायत में 10 हजार महिलाओं ने ली अंगदान की प्रतिज्ञा
बीकानेर। अंगदान कर किसी को जीवन दान देने के पुनीत लक्ष्य के साथ बीकानेर जिले ने एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। जिले के 418 वार्ड और ग्राम पंचायतों में अंगदान विषय पर चर्चा करते हुए प्रतिज्ञा ग्रहण कार्यक्रम किया गया है जिसमें एक साथ 1 दिन में लगभग 10,000 महिलाओं व किशोरियों ने अंगदान की प्रतिज्ञा ग्रहण कर ली है। इनमें 3,718 गर्भवतियां भी शामिल रही यानी की 3,718 गर्भस्थ शिशु भी इस प्रतिज्ञा के साक्षी बने।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव आईएएस शुभ्रा सिंह के नेतृत्व में प्रदेश भर में राष्ट्रीय अंगदान दिवस 3 अगस्त से 17 अगस्त तक अंगदान जीवन दान महा अभियान संचालित है जिसके अंतर्गत बीकानेर जिले में यह अनूठा प्रयास किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पवार ने बताया कि जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल द्वारा शुरू हुए नवाचार पुकार के अंतर्गत बुधवार को जिले के 418 वार्ड व ग्राम पंचायत में आयोजित पुकार जाजम बैठकों में नियमित विषयों के साथ साथ अंग दान जीवन दान महा अभियान पर आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम व चिकित्सा अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई।

चर्चा के बाद सर्वसम्मति से सभी उपस्थित प्रतिभागियों ने प्रतिज्ञा ग्रहण की कि वह जीवन पश्चात अपने अंगों व उत्तकों का मानवता के लिए दान करेंगे ताकि उनके अंगों से किसी और को जीवन दान मिल सके। महर्षि दाधीची का उदाहरण देते हुए अंगदान के पौराणिक महत्व को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सार्थक बताया गया।

डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ लोकेश गुप्ता ने बताया की सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, ब्लॉक सीएमओ सहित चिकित्सा अधिकारियों ने अंगदान प्रतिज्ञा ग्रहण हेतु बढ़-चढ़कर प्रयास किए। आगामी दिवसों में सभी के राष्ट्रीय पोर्टल पर पंजीकरण कर ऑर्गन डोनर कार्ड जारी करवाने के प्रयास किए जाएंगे। आरसीएचओ डॉ राजेश कुमार गुप्ता धोबी तलाई क्षेत्र में आयोजित पुकार बैठक में शामिल हुए और अंगदान जीवनदान के महत्व की जानकारी देते हुए सभी को अंगदान की प्रतिज्ञा दिलवाई।
श्री मक्खन जोशी की पुण्यतिथि पर चलेगा ‘हमारी संस्कृति, हमारी विरासत’ अभियान, बुधवार को होगी शुरुआत
आस्था और समर्पण का केन्द्र बना कैंसर पीडि़तों का आश्रम : पवन धूपड़
शशिकला राठौड़ ने कांग्रेस महिला कार्यकारिणी की घोषणा की, वरिष्ठ नेताओं का हुआ अभिनंदन
पर्ल हाइट्स अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न, अनिल कोठारी बने अध्यक्ष
स्व. रामरतन कोचर 29वां साहित्यकार पुरस्कार के लिए यूपी के आचार्य देवेन्द्र कुमार देव का हुआ चयन
प्रयागराज माघ मेले में महात्यागी नगर खालसा बीकानेर वाले का हुआ शुभारम्भ, पूज्य गुरु महाराज श्री रामदास जी महाराज ने किया ध्वज पूजन